फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: हैंडबॉल प्रतियोगिता...आयुषी के निर्णायक गोल से विकास इंटर कॉलेज चैंपियन, पढ़ें खेल की खबरें

Sun, 04 Jan 2026 04:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। जीले के बाहर जाकर भी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वाॅलीबाॅल चैंपियनशिप में ही 1000 से ज्यादा खिलाड़ी जिले में आएंगे।
विज्ञापन
विजेता टीम ट्राॅफी के साथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sports News in Hindi: परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में आयोजित जिलास्तरीय ग्रामीण बालिका आमंत्रण हैंडबॉल लीग शनिवार को संपन्न हुई। इसमें सात राष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी विकास इंटर काॅलेज की टीम ने प्रतियोगिता के फाइनल में स्टार क्लब को एक गोल से हराकर ट्रॉफी जीत ली। खेल समाप्त होने से तीन मिनट पहले आयुषी के निर्णायक गोल से विकास की टीम चैंपियन बनी। 
विज्ञापन


ट्रॉफी जीतने के लिए दोनों टीमों ने शुरू से तेज खेल दिखाया। हॉफ टाइम तक स्कोर 8-8 की बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में विकास इंटर कॉलेज की टीम ने छोटे-छोटे पास की रणनीति अपनाई। विकास की गोलकीपर सुरम्या पाठक ने कई शानदार बचाव कर टीम का मनोबल बढ़ाया। 

दो बार पेनल्टी शॉर्ट रोककर गोल की संभावना समाप्त की। लंबी सीटी बजने तक विकास इंटर काॅलेज की टीम 12-11 से आगे थी। विकास काॅलेज की आयुषी, प्रिया और सोनल ने चार-चार गोल कर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्टार क्लब की प्रीति ने पांच, काजल ने चार और कंचन ने दो गोल किए। हैंडबाॅल संघ के उपाध्यक्ष डाॅक्टर एके सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया  है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 
विज्ञापन

यूपी की हाॅकी टीम। - फोटो : संवाद
टी-20 में मुंबई को हराकर जयनारायण बनी विजेता
टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को खोचवा के सूर्या पार्क मैदान पर हुआ। इसमें जयनारायण एकेडमी की टीम ने वीपीसीसी मुंबई को 9 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। जयनारायण ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वीपीसीसी की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। टीम के आशीष ने 46 और अनुराग ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में जयनारायण के आशुतोष और विकल्प ने 2-2 विकेट लिए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयनारायण की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर 9 विकेट से फाइनल जीत लिया। जयनारायण के सलामी बल्लेबाज सत्यम ने 118 रन और निखिल ने 21 रन बनाए। वीपीसीसी मुंबई के सौरभ ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच सत्यम और मैन ऑफ द टूर्नामेंट मीत माइकर रहे। मुख्य अतिथि पंकज राय और डॉ. महेंद्र पटेल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

हॉकी में काशी की 15, गाजीपुर की एक खिलाड़ी चयनित
प्रादेशिक हॉकी प्रतियोगिता के लिए घोषित मंडलीय बालिका हॉकी टीम में वाराणसी की 15 और गाजीपुर की एक खिलाड़ी का चयन हुआ। वाराणसी मंडल की खिलाड़ियों ने अंचल के तीन जिलों की खिलाड़ियों को हराकर टीम में जगह बनाई। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि प्रादेशिक सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता मेरठ में 7 से 12 जनवरी तक होगी।  

इसमें वाराणसी मंडल की टीम में जिले की कोमल मौर्या, सृष्टि पटेल, मोनिका गुप्ता, वंदना पटेल, सत्या यादव, अनु पाल, अनुष्का गुप्ता, सृष्टि सोनकर, अश्वनी पांडेय, शालू यादव, सिद्ध सरोज, चांदनी, शिवानी, अंशिका पटेल, प्रांजल पाल और गाजीपुर की सपना रावत का चयन हुआ है। चयन में चार जिलों के 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जौनपुर से 7, चंदौली से 5, गाजीपुर से 8 और वाराणसी के 20 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। चयनित खिलाड़ियों को हॉकी वाराणसी अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बधाई दी। 

टेनिस के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे कौशिक-चंदन
यूपी मास्टर्स स्टेट टेनिस प्रतियोगिता लखनऊ के गोमती नगर स्थित मिनी स्टेडियम में शनिवार को खेली गई। टेनिस कोच ब्रजभूषण यादव ने बताया कि यूपी टेनिस एसोसिएशन की ओर से हुई प्रतियोगिता में वाराणसी के कौशिक अग्रवाल और चंदन उतरेजा ने प्रीक्वार्टर और युगल में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। 

जिमनास्टिक में अवनीश ने जीता कांस्य
प्रदेश स्तरीय सीनियर जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता आगरा में 1 से 3 जनवरी तक खेली गई। इसमें वाराणसी के अवनीश कुमार विश्वकर्मा ने कांस्य पदक जीता। अवनीश ने यह सफलता फ्लोर एक्सरसाइज में प्राप्त की। वह कोच अतुल शाही की देखरेख में अभ्यास करते हैं। 
विज्ञापन

काशी पहुंचा वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन
टीम की शक्ति प्रत्येक व्यक्ति में और प्रत्येक व्यक्ति की शक्ति टीम में होती है। इस विश्वास के साथ निकली वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन सातवें दिन शनिवार को सासाराम से चलकर वाराणसी पहुंचा। इसमें एक एनसीसी अधिकारी, तीन स्थायी प्रशिक्षक तथा एक एनसीसी पूर्व छात्र सहित कुल नौ एनसीसी कैडेट्स शामिल हैं। वाराणसी पहुंचने पर साइक्लोथॉन टीम का कर्नल विक्रम सांखला, उप समूह कमांडर और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय वाराणसी ए के एनसीसी के कैडेट्स ने स्वागत किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें