फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरा स्टेडियम में बना हाल ऑफ फेम, ओलंपिक खिलाड़ियों की तस्वीरों से सजाई गई दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलंपिक दिवस पर बुधवार को सिगरा स्टेडियम में हॉल ऑफ फेम का उद्घाटन किया गया। साथ ही यहां सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। यहां स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ी पूर्व ओलंपयिनों के बारे जानकारी के साथ सेल्फी भी ले सकेंगे। हॉल ऑफ फेम में पूर्व ओलंपियन लक्ष्मीकांत पांडेय (चिक्कन पहलवान), एथलीट रामसिंह, तीरंदाज संजीव सिंह, हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद, विवेक सिंह, राहुल सिंह की तस्वीरों का संग्रह है।
विज्ञापन

उधर, कोरोना महामारी के बीच बुधवार को प्रतीकात्मक रूप से ओलंपिक दिवस मनाया गया। सिगरा स्टेडियम में ओलंपिक दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां खेल गतिविधियों को बेहतर करने की योजना पर चर्चा हुई। इसके अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से आयोजित ऑनलाइन रोड टू टोक्यो क्विज की शुरुआत की गई।
वहीं, जिला ओलंपिक संघ की ओर से डीएवी इंटर कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में 15 खिलाड़ियों की मौजूदगी में ओलंपिक दिवस मनाया गया। जहां जिला ओलंपिक संघ के कार्य कार्यकारिणी सचिव शम्स तबरेज शम्पू, पंकज श्रीवास्तव, वूशु संघ के सचिव गोपाल जी सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें