शिकायतों के लिए ऑनलाइन माध्यम अपनाएं
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने अपील की है कि आम आदमी अपनी शिकायतों को कार्यालय में पहुंच कर देने की बजाय ऑनलाइन माध्यम का उपयोग करें। इसमें सरकारी सीयूजी के व्हाट्सअप, ईमेल और आईजीआरएस के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज कराएं। इससे अनावश्यक भीड़ से बचने के साथ ही शिकायतकर्ता की समस्या के समाधान में पारदर्शिता आएगी। सभी विभागोें को ऑनलाइन शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए गए हैं।