फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज सफर 22 से: 12 दिन में 14 फ्लाइट्स, पूर्वांचल से जाएंगे 2366 जायरीन; लखनऊ एयरपोर्ट से मदीना होंगे रवाना

Tue, 07 Apr 2026 05:25 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Hajj 2026: इस बार हर फ्लाइट में जायरीन की संख्या बढ़ाई गई है। एक फ्लाइट में 427 जायरीन जाएंगे। इस बार हज कमेटी ने 20 दिन में भी हज मुकम्मल करने की सुविधा शुरू की है। इसमें यूपी के एक हजार से अधिक जायरीन हैं। इसमें 50 से अधिक बनारस के हैं।
विज्ञापन
हज यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: मुकद्दस हज सफर 22 अप्रैल से शुरू हो रहा है। लखनऊ एयरपोर्ट से 22 अप्रैल से दो मई तक 12 दिनों में 14 फ्लाइट्स से पूर्वांचल समेत लखनऊ के आसपास कुल 5978 जायरीन जाएंगे। इनमें बनारस के 828 जायरीन हैं। हज के अरकान मक्का में 25 से 30 मई के बीच मुकम्मल होंगे। हाजियों की वतन वापसी दो जून से शुरू होगी।

विज्ञापन


हज कमेटी ऑफ इंडिया ने देशभर से हज पर जाने वाले जायरीनों की सूची के साथ फ्लाइट्स की सूची जारी कर दी है। पूर्वांचल हज सेवा समिति के महासचिव अदनान खान ने बताया कि इस बार भी पूर्वांचल के जायरीन लखनऊ एयरपोर्ट से हज सफर पर जाएंगे। उनकी दो दिन पहले 20 अप्रैल से वहां रिपोर्टिंग होगी। 

25, 28 अप्रैल व दो मई को दो-दो फ्लाइट
हज सफर पर 25 व 28 अप्रैल और दो मई को दो-दो फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी। अन्य नौ दिन एक-एक फ्लाइट है। पहली फ्लाइट 22 अप्रैल को दोपहर 2:20 बजे जाएगी। 23 को रात 12:15 बजे, 24 को सुबह छह बजे, 25 को एक रात 12:55 बजे और दूसरी रात में 7:50 बजे, 26 को दोपहर 2:45 बजे, 27 को सुबह 9:40 बजे, 28 को पहली फ्लाइट सुबह 5:20 बजे और दूसरी फ्लाइट रात 11:30 बजे उड़ान भरेगी। 29 को शाम 6:25 बजे, 30 अप्रैल को दोपहर 1:20 बजे फ्लाइट है। वहीं, एक मई को सुबह 7:35 बजे, दो को पहली फ्लाइट भोर में 3:10 बजे तथा अंतिम फ्लाइट रात में 10:05 बजे जाएगी। इन फ्लाइट्स की वापसी क्रमश: दो से 16 जून तक होगी।
विज्ञापन

पूर्वांचल के 16 जिलों में बनारस के सबसे ज्यादा
पूर्वांचल के 16 जिलों के 2366 जायरीन हज पर जाएंगे। इनमें वाराणसी के 828, प्रयागराज के 358, आजमगढ़ के 190, बलिया के 48, भदोही के 78, चंदौली के 48, देवरिया के 40, गाजीपुर के 128, गोरखपुर के 130, जौनुपर के 80, कौशाम्बी के 54, कुशीनगर के 21, महाराजगंज के 73, मऊ के 242, मिर्जापुर के 26 और सोनभद्र के 22 जायरीन शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें