फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने लिया अस्थायी हज हाउस का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सांस्कृतिक संकुल में जो भी कमियां हैं उनको तत्काल दूर किया जाए। 29 जुलाई से शुरू हो रही हजयात्रा के पहले सभी कमियों को युद्धस्तर पर दूर किया जाए जिससे कि हज पर जाने वाले जायरीनों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उक्त दिशा निर्देश भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने शनिवार को अस्थायी हज हाउस के निरीक्षण के दौरान दिए।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संकुल के प्रवेश द्वार पर ही सीवर उफनाता हुआ मिला। इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि तत्काल प्रभाव से इसे सही कराएं। निरीक्षण के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद, कार्यसमिति सदस्य मो. मोबीन, प्रदेश मंत्री मो. हसन गूड्डू, मो. सलीम खान, डॉ. गुफरान जावेद, हाजी अनवार साहब, हुमा बानो, जाबिर सिद्दिकी, वहीद खान, शाहिद खान, इकबाल अंसारी, नौशाद खान, मो. इमरान, मलिक शेख, डॉ. अकबर अली, मो. अदनान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें