फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi: लॉर्ड ज्योतिर्लिंग आदि विश्वेश्वर वाद में सुनवाई 9 अप्रैल को, पीठासीन अधिकारी रहे अवकाश पर

Wed, 27 Mar 2024 09:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: इस वाद में अदालत ने अंजुमन इंतजामिया से जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा है। ज्ञानवापी से ही जुड़े वर्ष 1991 के प्राचीन स्वयं भू लॉर्ड विश्वेश्वर वाद में लोहता के मुख्तार अहमद को पक्षकार बनाने के मुद्दे पर गुरुवार को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी से जुड़े लॉर्ड ज्योतिर्लिंग आदि विश्वेश्वर विराजमान बनाम डीएम वाराणसी के वाद में सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रशांत कुमार सिंह की अदालत में होने वाली सुनवाई टल गई। पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर रहने और एक अधिवक्ता मुरारी सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव के कारण अब सुनवाई 9 अप्रैल को होगी। 

विज्ञापन


ज्ञानवापी में अवैध बैरिकेडिंग को हटाने के साथ इस आराजी पर भगवान का मालिकाना हक घोषित करने और केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से भव्य मंदिर निर्माण की मांग की गई हैं। इस वाद में अदालत ने अंजुमन इंतजामिया से जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा है। ज्ञानवापी से ही जुड़े वर्ष 1991 के प्राचीन स्वयं भू लॉर्ड विश्वेश्वर वाद में लोहता के मुख्तार अहमद को पक्षकार बनाने के मुद्दे पर गुरुवार को सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें