फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी से संबंधित दो मामलों की सुनवाई टली, 16 और 26 जुलाई को पड़ी अगली तारीख

Sat, 13 Jul 2024 11:43 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

ज्ञानवापी से संबंधित दो मामलों में शुक्रवार को सुनवाई टल गई। इस दौरान दोनों मामलों की सुनवाई की अगली तारीख पड़ी। वर्ष 1991 लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ की मूलवाद में 16 जुलाई को सुनवाई होगी। वहीं ज्ञानवापी से जुड़े एक और मामले की सुनवाई की अगली तिथि 26 जुलाई नियत की गई है।
विज्ञापन
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी से संबंधित दो मामलों की सुनवाई शुक्रवार को टल गई। दोनों ही मामलों में सुनवाई के लिए आगे की तिथि नियत की गई है। सिविल जज सीनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रशांत कुमार की अदालत में शुक्रवार को ज्ञानवापी से संबंधित वर्ष 1991 लॉर्ड विश्वेश्वरनाथ की मूलवाद में सुनवाई होनी थी। न्यायिक अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई की अगली तिथि 16 जुलाई नियत की गई है। 

विज्ञापन


इस मामले में वादी हरिहर पांडेय के निधन के बाद उनकी तीन पुत्रियों मणिकुंतला तिवारी, नीलिमा मिश्र और रेनू पांडेय ने मुकदमे में पक्षकार बनाए जाने की मांग की है। इसके अलावा भगवान अविमुक्तेश्वर विराजमान वगैरह बनाम अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी वगैरह के वाद में भी शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। मगर, पीठासीन अधिकारी के मुआयना में व्यस्त होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। 

सुनवाई की अगली तिथि 26 जुलाई नियत की गई है। यह वाद विश्व हिंदू सेना के विष्णु गुप्त और खजुरी निवासी अजीत सिंह की तरफ से दाखिल किया गया है। वाद में ज्ञानवापी परिसर में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक और हिंदू पक्ष के लोगों को राग-भोग, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करने की अनुमति प्रदान करने संबंधी मांग की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें