बलिया में खेली गई अंडर-15 राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर वाराणसी के तीन खिलाड़ियों ने यूपी टीम में जगह बनाई है। बालिका में ऐशानी पाठक, ओपेन कटेकरी में विधि एंजेलिना और प्रखर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
अंतरराष्ट्रीय निर्णायक कविता पटेल ने बताया कि पिछले दस वर्ष में पहली बार बालिका के ओपन वर्ग खिलाड़ी यूपी टीम में चयनित हुई है। शतरंज एसोसिएशन के सचिव विजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता चेन्नई में खेली जाएगी। इसमें यूपी टीम की ओर से वाराणसी के तीन खिलाड़ी खेलेंगे। बताया कि खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सीनियर खिलाड़ियों के साथ भी मैच कराए जाते हैं। खिलाड़ियों ने चयन पर सीके गांगुली, दिनेश दत्त पाठक, तुषार सारस्वत, विनीत राय तिवारी आदि ने खुशी जताई।