पूजा-पाठ के अधिकार पर सुनवाई आठ जुलाई को
विश्व वैदिक सनातन संघ की राष्ट्रीय महासचिव किरण सिंह के अंतरिम प्रार्थना पत्र पर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कोई आदेश नहीं पारित किया है। इस मामले में सुनवाई के लिए आठ जुलाई की तारीख तय की गई है। शृंगार गौरी ज्ञानवापी मामले से संबधित आदि विश्वेश्वर विराजमान बनाम उत्तर प्रदेश राज्य के मुकदमे में मुस्लिमों का ज्ञानवापी में प्रवेश प्रतिबंधित करने, हिंदुओं को पूजा पाठ का अधिकार दिए जाने की मांग की गई है।
अखिलेश और ओवैसी मामले में मुस्लिम पक्ष का आवेदन खारिज
एसीजेएम पंचम की अदालत ने एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी, अखिलेश सहित सात नामजद व 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को खारिज करने के लिए सोमवार को आवेदन दिया गया। मुस्लिम पक्ष के मौलाना अब्दुल वॉकी और सैयद मोहम्मद यासीन की तरफ से अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने वाद को खारिज करने की मांग का आवेदन किया, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। 26 मई को अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय ने साक्ष्य पेश करने के लिए समय मांगा था और अदालत ने इस पर दो जून की तारीख दी थी।