ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी वाद सुनवाई योग्य है या नहीं, इस मुद्दे पर जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत का सोमवार को आदेश आएगा। हर किसी की निगाहें आदेश पर टिकी है। आदेश आने से पहले कचहरी परिसर की रविवार को गहन चेकिंग की गई। बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वाड के संग पुलिस ने चप्पे-चप्पे की चेकिंग की। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सभी से शांति की अपील की और शहर में 144 धारा भी लागू कर दी गई।