स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी में पूजन-अर्चन से रोके जाने पर अन्न जल त्याग कर अनशन पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बुधवार सुबह 108 घंटे बाद गुरु के आदेश पर जल ग्रहण किया। शिवलिंग पूजन की मांग को लेकर वह बीते शनिवार सुबह से अनशन पर थे और उनका स्वास्थ्य भी गिरता जा रहा था।
बुधवार को केदारमठ स्थित श्रीविद्यामठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भगवान आदि विश्वेश्वर की पादुकाओं का प्रतीक पूजन कर सुबह सात बजे निर्जल तपस्या संपन्न करने की घोषणा की। कहा कि गुरु आज्ञानुसार भगवान आदि विश्वेश्वर के भव्य मंदिर निर्माण के लिए अब वह देशव्यापी अभियान चलाएंगे।