फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Masjid Case:जुमे की नमाज के बाद ज्ञानवापी से निकले लोग, तस्वीरों में देखें,चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Fri, 02 Feb 2024 03:38 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी परिसर के व्यासजी के तहखाने में पूजा-अर्चना का कार्य शुरू हो गया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। आज शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते पुलिस अलर्ट मोड में है।
विज्ञापन
1 of 11
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

Gyanvapi Masjid News: ज्ञानवापी परिसर के व्यासजी के तहखाने में पूजा का अधिकार हिंदू पक्ष को मिलने के बाद पहले जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को सुबह से पुलिस अलर्ट मोड में रही। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर सभी पुलिसकर्मी सतर्क रहे। अधिकारी भी सुबह से गश्त कर रहे। बांसफाटक इलाके में मंडुआडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने गश्त किया। वहीं दोपहर तीन बजे के बाद जुमे की नमाज संपन्न होने के बाद भारी संख्या में ज्ञानवापी से नमाजी निकले। 

दालमंडी में 200 से 250 लोगों ने नारेबाजी की। कहा जा रहा है कि नारेबाजी करने वाले रेवड़ी तालाब और बजरडीहा जैसे इलाकों से आए थे।

ज्ञानवापी में सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने कहा कि सभी संवेदनशील स्थानों पर और पुलिस के अनुभव के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है।
 

 

विज्ञापन

2 of 11
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
अब ज्ञान तालगृह के नाम से जाना जाएगा व्यासजी का तहखाना
व्यासजी के तहखाने में दर्शन पूजन आरंभ होने के बाद संत समाज के साथ ही काशी विद्वत परिषद के पदाधिकारियों ने भी पूजन किया। काशी विद्वत परिषद ने व्यासजी के तहखाने को नया नाम ज्ञान तालगृह दिया। कहा कि तहखाना नहीं, अब ज्ञान तालगृह के नाम से ही इसे जाना जाएगा। इस पर अखिल भारतीय संत समिति ने भी मुहर लगा दी। वहीं पांच पहर की आरती का समय भी तय कर दिया गया है। पहली आरती सुबह 3:30 बजे होगी।



दालमंडी, नई सड़क और हड़हा इलाके की दुकानें बंद हैं। पुलिस पैदल गश्त कर रही है।
विज्ञापन

3 of 11
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज को लेकर ज्ञानवापी के आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। इसी क्रम में नई सड़क पर पुलिस टीम ने गश्त किया।

4 of 11
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
नई सड़क इलाके में फोर्स के साथ चेतगंज थाना प्रभारी डॉ. आशीष मिश्र ने गश्त कर टीम को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन

5 of 11
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
दालमंडी और सराय हड़हा इलाके में एक भी दुकान नहीं खुली है। सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

6 of 11
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी मेंं नमाज पढ़ने जाते लोग। 
विज्ञापन

7 of 11
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर तैनात पुलिस फोर्स।

8 of 11
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
जुमे की नमाज के लिए ज्ञानवापी परिसर के आसपास खड़े नामजी।

9 of 11
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
नमाजियों के साथ अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के ज्वॉइंट सेक्रेटरी मोहहम्मद यासीन ज्ञानवापी पहुंचे। यासीन ने लोगों से अपील की है। कहा है कि शांति व्यव्स्था बनाये रखें। कहा कोई नाराजगी नहीं है।

10 of 11
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन चौराहे पर स्थित दायम खां मस्जिद के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मौजूद डीसीपी वरुणा अमित कुमार, एसीपी कैंट विदुष सक्सेना और कैंट थाना प्रभारी अजय राज वर्मा।
 
विज्ञापन

11 of 11
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
शांतिपूर्ण तरीके से नमाज खत्म हुई। नमाजी ज्ञानवापी से निकल रहे बाहर। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें