फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी केस: अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी के विवादित बयान मामले पर सुनवाई टली, सामने आई ये वजह

Wed, 20 Sep 2023 01:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव व सांसद असुद्दीन ओवैसी द्वारा शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर दाखिल निगरानी याचिका पर एडीजे नवम की कोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने से संबंधित मामले में आज की सुनवाई टल गई है । 

विज्ञापन


सपा प्रमुख अखिलेश यादव व सांसद असुद्दीन ओवैसी द्वारा शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर दाखिल निगरानी याचिका पर एडीजे नवम की कोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई। एक अधिवक्ता लालजी गुप्त के निधन से बार एसोसिएशन द्वारा पारित शोक प्रस्ताव के मद्देनजर अब छह अक्टूबर को सुनवाई होगी, यह निगरानी अधिवक्ता हरिशंकर पाण्डेय ने दाखिल की है।

क्या है मामला ?

हरिशंकर पांडेय ने कोर्ट में अधिवक्ता आरपी शुक्ल,अजय प्रताप सिंह, घनश्याम मिश्र के जरिये कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था कि ज्ञानवापी परिसर में नमाजियों की ओर से वजूखाने में हाथ-पैर धोए जाते हैं और गंदगी फैलाई जाती है। जबकि वह स्थान हमारे अराध्य भगवान शिव का स्थान है। यह हिंदू समाज के लिए अपमानजनक है।

इसके साथ ही सर्वे में मिले शिवलिंग को लेकर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आदि ने ज्ञानवापी प्रकरण पर बयान देकर हिंदुओं की भावनाओं पर कुठाराघात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें