फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: फिर टला ज्ञानवापी से जुड़े सात मामलों कि सुनवाई का मामला, अब 14 अप्रैल का आएगा आदेश

Tue, 11 Apr 2023 03:58 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े सात मामलों कि सुनवाई एक साथ एक ही कोर्ट में किये जाने संबंधी आवेदन पर आज भी आदेश नहीं आ पाया। जिला जज ने मामले में 14 अप्रैल को आदेश के लिए तिथि नियत की है।
विज्ञापन
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े सात मामलों कि सुनवाई एक साथ एक ही कोर्ट में किये जाने संबंधी आवेदन पर जिला जज की अदालत से मंगलवार को भी आदेश नहीं आ सका। जिला जज के अवकाश पर रहने के कारण अब इस मामले में 14 अप्रैल को आदेश के लिए तिथि नियत की गई है।

विज्ञापन

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले की चार महिला वादियों की तरफ से आवेदन देकर कहा गया है कि ज्ञानवापी से जुड़े जो सात मामले कई अदालतों में चल रहे हैं वो सभी एक ही प्रकृति के हैं और सभी में एक ही तरह का अनुतोष पूजा पाठ राग भोग दर्शन पूजन की अनुमति मांगी गई है। ऐसे में सभी मामलों की सुनवाई एक साथ एक ही कोर्ट में किया जाना है। इस आवेदन पर सुनवाई पूरी हो चुकी है और जिला जज की अदालत से आदेश आने के लिए कई तारीखें पड़ चुकी है। इसी क्रम में 11 अप्रैल की तिथि नियत थी, लेकिन मंगलवार को भी आदेश नहीं आ सका। 

विज्ञापन

ज्ञानवापी परिसर के बाहर का नजारा - फोटो : अमर उजाला
ये है मामला 
बता दें कि ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले की चार महिला वादियों की तरफ से जिला जज की अदालत में आवेदन दिया गया। उनकी तरफ से कहा गया कि ज्ञानवापी से जुड़े सात मामले कई अदालतों में चल रहे हैं। सभी मामले एक जैसे हैं। हर मामले में मां श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन की मांग की गई है। इसलिए सभी मामलों की सुनवाई एक साथ एक ही कोर्ट में की जानी चाहिए। इस आवेदन पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने बताया कि जिला जज की अदालत से आदेश के लिए कई तारीखें पड़ चुकी हैं। अब मामले की सुनवाई मंगलवार को होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें