फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी केस: मूल पत्रावली न मिलने से टली मामले की सुनवाई, पांच दिसंबर को अगली तारीख

Sat, 14 Nov 2026 11:06 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मूल पत्रावली न मिलने से ज्ञानवापी मामले की सुनवाई टल गई। वहीं अगली सुनवाई के लिए पांच दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। मामले को लेकर उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने एक जनवरी 2026 को प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। 
विज्ञापन
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी में नए मंदिर के निर्माण और हिंदुओं को पूजा-पाठ का अधिकार देने से संबंधित साल 1991 के मुकदमे में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। मुकदमे की मूल पत्रावली उपलब्ध न होने के कारण सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई टल गई। अगली सुनवाई के लिए पांच दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। 

विज्ञापन


ज्ञानवापी से संबंधित एक लंबित पुनरीक्षण याचिका की सुनवाई के लिए मूल पत्रावली विशेष न्यायाधीश द्वितीय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) पूनम पाठक की अदालत में स्थानांतरित की गई है। इसके चलते संबंधित अदालत में पत्रावली उपलब्ध नहीं हो सकी। 

35 वर्षों से लंबित मुकदमे में कार्यवाही नहीं किए जाने की मांग कर उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने एक जनवरी 2026 को प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें