फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी मामला: एएसआई को सर्वे के लिए चार सप्ताह की और मोहलत, तीन नवंबर तक देनी होगी रिपोर्ट

Thu, 05 Oct 2023 08:58 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी परिसर के सर्वे की अवधि बढ़ाने मामले पर कोर्ट ने एएसआई को चार हफ्तों का समय दिया है। इसके आलावा ज्ञानवापी के अन्य सभी मामलों  की सुनवाई 12 अक्तूबर को होगी। 
विज्ञापन
ज्ञानवापी में सर्वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी परिसर के सर्वे और उसकी रिपोर्ट जमा करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को अदालत ने चार सप्ताह का समय दे दिया है।  वाराणसी जिला जज की कोर्ट में एएसआई ने सर्वे का काम पूरा करने के लिए आवेदन देकर यह समय मांगा था। सरकारी वकील राजेश मिश्रा ने बताया, जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश ने आवेदन मंजूर करते हुए कहा कि सर्वे के लिए इसके बाद और समय नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस अवधि में एएसआई सर्वे पूरा कर रिपोर्ट जमा करे। एएसआई को पहले 6 अक्तूबर तक रिपोर्ट देनी थी लेकिन अब उसे तीन नवंबर तक इसे जमा करना होगा। इसके आलावा ज्ञानवापी के अन्य सभी मामलों  की सुनवाई 12 अक्तूबर को होगी।

सर्वे में अब तक क्या हुआ
न्यायालय ने बीते 21 जुलाई को ज्ञानवापी में सर्वे कर चार अगस्त तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था। 24 जुलाई को सर्वे शुरू होने के बाद पहले सुप्रीम कोर्ट और फिर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश से तीन अगस्त तक काम रुका रहा। इसलिए एएसआई द्वारा सर्वे का काम पूरा करने के लिए चार सप्ताह का और समय देने का अनुरोध किया गया। अदालत ने पांच अगस्त को सर्वे रिपोर्ट पेश करने के लिए चार हफ्ते का और समय दिया। इसके बाद अदालत ने आठ सितंबर को एएसआई को सर्वे का काम पूरा करने के लिए चार हफ्ते का समय और दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें