ज्ञानवापी में बैरिकेडिंग और व्यासजी को तहखाने से हटाने कोई आदेश नहीं है। साल 1993 में सरकार ने एक हलफनामे के बाद मौखिक आदेश पर ही प्रशासन ने पूजा रुकवा दी थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ज्ञानवापी में हुई बैरिकेडिंग और व्यासजी को तहखाने तक जाने पर रोक का कोई प्रशासनिक आदेश रिकॉर्ड में नहीं है। 1993 से पहले तक प्रशासन ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने में होने वाले आयोजनों की व्यवस्था भी करता था।
विज्ञापन
वर्ष में दो बार होने वाले अखंड रामचरित मानस में काशी विश्वनाथ मंदिर के तत्कालीन अधिकारी शामिल होते थे और पूजा पाठ की व्यवस्था में सहयोग भी करते थे। दिसंबर 1993 से पहले सरकार ने ज्ञानवापी की सुरक्षा के लिए एक हलफनामा न्यायालय में दर्ज किया और इसके बाद ही अचानक बैरिकेडिंग कर व्यासजी को भी पूजा-पाठ से रोक दिया गया।
हालांकि व्यासजी विशेष मौकों पर अपने तहखाने और पूजा स्थल पर जाते थे। शिकायतों के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी ने तहखाने की चाबी अपने पास ली थी। व्यासजी की ओर से कई बार चाबी प्राप्त करने का रिकॉर्ड भी प्रशासन के पास है।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सरकारी रिकॉर्ड में वर्ष 1993 से पहले तक होने वाले आयोजनों का पूरा विवरण उपलब्ध है। मगर, रोकटोक आदि के संबंध में किसी तरह का रिकाॅर्ड नहीं है। इसी दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर गोदौलिया तक लाउडस्पीकर पर बजने वाली काशीपुराधिपति की आरती पर रोक लगा दी गई थी। न्यायालय के आदेश के बाद अब सरकारी रिकॉर्ड एक बार फिर खंगाले जा रहे हैं।
Trending Videos
प्रशासन ने रोका लेकिन भगवान ने परिक्रमा स्वीकार कर ली
व्यासजी के तहखाने पर निर्णय आने के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि प्रशासन ने मूल विश्वनाथ की परिक्रमा को रोक दिया, लेकिन भगवान विश्वनाथ ने हमारी परिक्रमा को स्वीकार कर लिया। आज मंदिर के पक्ष में आया फैसला समस्त सनातनधर्मियों की जीत है। अब मूल विश्वनाथ को लोहे के अवरोध से मुक्त किया जाएगा।
अदालत परिसर में हर-हर महादेव का उद्घोष
व्यासजी के तहखाने के मामले में अदालत का आदेश शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास के पक्ष में आते ही कचहरी परिसर हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। अदालत परिसर से निकलकर शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास ने भी अपने अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन, सुभाष त्रिपाठी और सुभाष नंदन चतुर्वेदी के साथ हर-हर महादेव का उद्घोष किया। मां शृंगार गौरी केस की वादिनी सीता साहू, रेखा पाठक, मंजू व्यास और लक्ष्मी देवी ने भी खुशी जाहिर की है।
पूजा का अधिकार मिलने पर कराया मुंह मीठा, दी बधाई
व्यासजी के तहखाने में पूजा के अधिकार का फैसला आने के बाद वंदे मातरम समिति की ओर से जश्न मनाया गया। अनूप जायसवाल और सोमनाथ विश्वकर्मा के नेतृत्व में हिंदू पक्ष के पैरोकार सोहनलाल आर्य का मुंह मीठा कराकर बधाई दी गई। इस दौरान पटाखे भी फोड़े गए। संस्था के अध्यक्ष अनूप जायसवाल और सोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यासजी के तहखाने में पूजा कराने का कार्य काशी विश्वनाथ ट्रस्ट करेगा।
24 जनवरी को जिलाधिकारी बने थे तहखाने के रिसीवर
जिला जज की अदालत ने गत 17 जनवरी को आदेश दिया था कि ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने को जिलाधिकारी की सुपुर्दगी में सौंपा जाए। जिला जज की अदालत के आदेश के क्रम में 24 जनवरी की शाम जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में एडीएम प्रोटोकॉल ने व्यासजी के तहखाने को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया था। उस दौरान तहखाने में दरवाजा नहीं लगा हुआ था। इसके साथ ही वहां 18-20 बांस-बल्लियां मिलीं थीं।