ज्ञानवापी पहुंची सर्वे की टीम
- फोटो : अमर उजाला
एएसआई की टीम मशीनों से निर्माणों की जांच कर रही है। इसके साथ ही विशेषज्ञ अपनी जांच से कलाकृति और निर्माण शैली आदि पर अध्ययन भी कर रही है। जिला जज की अदालत ने सभी पक्ष और अधिकारियों को इस मामले में बयानबाजी व टिप्पणी नहीं करने का आदेश दिया है।
अब तक क्या-क्या हुआ ?
- 21 जुलाई को वाराणसी कोर्ट ने एएसआई की टीम को सर्वे करके चार अगस्त को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा।
- 24 जुलाई को टीम सर्वे करने परिसर पहुंची और सर्वे हुआ। लेकिन मुस्लिम पक्ष रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की।
- सुप्रीम कोर्ट ने 26 जुलाई की शाम तक सर्वे पर रोक लगाते हुए हाईकोर्ट जाने को कहा।
- 25 से 27 जुलाई तक मुस्लिम पक्ष की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
- 3 अगस्त को हाईकोर्ट ने अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा, 'न्यायहित में सर्वे जरूरी है।
- फिर तीन अगस्त को इस आदेश के खिलाफ मसाजिद कमेटी सुप्रीम कोर्ट गया। चार अगस्त को मुस्लिम पक्ष की अपील खारिज हो गई।
- तब से अब तक ज्ञानवापी का सर्वे जारी है।