फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी में 38वें दिन एएसआई का सर्वे खत्म, छह अक्तूबर को कोर्ट में पेश करनी है रिपोर्ट

Tue, 12 Sep 2023 06:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी में आज भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) की टीम के सर्वे का 38वां दिन रहा। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के ज्ञानवापी में मंगलवार को भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) सर्वे का 38वां दिन रहा। दोपहर में लंच ब्रेक और नमाज के लिए सर्वे की प्रकिया को रोका गया। वैज्ञानिक रूप से संरचनाओं की जांच करने के लिए कार्यशील फर्श के स्तर से ऊपर के मलबे आदि की सफाई जारी है।

विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। एएसआई की टीम ज्ञानवापी में अब तक हुए सर्वे की रिपोर्ट तैयार करेगी। वजूस्थल को छोड़कर संपूर्ण परिसर के सर्वे में एएसआई टीम जुटी है।

ज्ञानवापी मामले  बयानबाजी और टिप्पणी पर रोक

सर्वे में वाराणसी, पटना, कानपुर, दिल्ली और हैदराबाद की टीमें शामिल हैं। वैज्ञानिक रूप से संरचनाओं की जांच करने के लिए कार्यशील फर्श के स्तर से ऊपर के मलबे आदि की सफाई जारी है। जिला जज की अदालत के आदेश के बाद बीते शनिवार से ज्ञानवापी में सर्वे का काम फिर शुरू शुरू हुआ है।
ये भी पढ़ें: साक्ष्यों को संरक्षित करने की मांग पर मसाजिद कमेटी की आपत्ति, कल होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई को छह अक्तूबर तक सर्वे कर रिपोर्ट अदालत में दाखिल करनी है।  जिला जज की अदालत ने सभी पक्ष और अधिकारियों को इस मामले में बयानबाजी और टिप्पणी नहीं करने का आदेश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें