फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: पेशी पर आए विधायक विजय मिश्र बोले, सब ठीक है, आगे भी रहेगा, भीड़ हटाने को पुलिस ने लाठियां पटकीं

Fri, 30 Jul 2021 11:02 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

विधायक कुछ देर रुकना और बोलना चाहते थे लेकिन पुलिस ने मौका नहीं दिया। विधायक के साथ पुलिस अधिकारी की हल्की नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी पर भदोही पहुंचे विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले में पेशी के लिए शुक्रवार को आए ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र को देखने उनके परिचित और समर्थक कचहरी परिसर पहुंच गए थे। पेशी के बाद पुलिस उन्हें वज्र वाहन में बैठाकर ले गई। विजय मिश्र कुछ देर रुकना और बोलना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने इसका मौका नहीं दिया। इसे लेकर विधायक के साथ पुलिस अधिकारी की हल्की नोकझोंक भी हुई। वाहन में बैठने से पूर्व विधायक ने कहा कि सबकुछ ठीक है और आगे भी ठीक ही रहेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर 12.05 बजे विधायक कोर्ट में पेश होने के बाद बाहर निकले तो वहां खड़े लोगों को देखकर हाथ जोड़कर अभिवादन किया। वह कुछ बोलना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें वज्र वाहन में बैठाने का प्रयास किया। इस पर विधायक और अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा में तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां पटकीं। ज्ञानपुर नगर पंचायत के चेयरमैन हीरालाल मौर्य, राजितराम यादव, पवन मालवीय, बुल्लारी शुक्ला, ब्रह्मजीत शुक्ला आदि समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन

पेशी के दौरान छावनी बना परिसर

विधायक विजय मिश्र को कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर पुलिस सुबह दस बजे जिले में पहुंच गई थी। सुरक्षा कारणों से उन्हें पुलिस लाइन सरपतहां में रखा गया। फिर कोर्ट में पेश कर वापस आगरा रवाना हो गए।

इस बीच विधायक की पेशी की खबर मिलने पर समर्थक दीवानी न्यायालय परिसर के अंदर और बाहर जमा हो गए। उन्होंने विधायक के समर्थन में नारेबाजी भी की। पुलिस संग खुफिया विभाग की टीम विधायक के आने और जाने तक खासी सतर्क दिखी। ज्ञानपुर नगर के दुर्गागंज तिराहे से ही पुलिस अलर्ट रही। जोरईं मार्ग, न्यायालय के मुख्य गेट और परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे।

गौरतलब है कि विधायक विजय मिश्र पर उनके रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने मकान और खेत पर कब्जा समेत कई अन्य आरोपों में जुलाई में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में विधायक को 14 अगस्त 2020 को मध्य प्रदेश के आगर जिले से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद विधायक पर सात मुकदमे दर्ज हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें