फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ज्ञानपुर ने सेवापुरी और सेवाश्रम ने फ्यूचर क्लास को दी शिकस्त

विज्ञापन
सुरियावां क्षेत्र के महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में खड़े ​​खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
क्षेत्र के मेढ़ी मैदान में आयोजित राजा राम सिंह चैंपियन ट्रॉफी अंडर-16 टी-20 प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए।
विज्ञापन

पहले मैच में ट्रस्ट क्लास क्रिकेट अकादमी, ज्ञानपुर ने आरएनएस एकेडमी सेवापुरी को 35 रनों से शिकस्त दी। वहीं दूसरे मैच में प्रतीक एलेवन सेवाश्रम कॉलेज ने फ्यूचर क्लास क्रिकेट क्लब को 12 रनों से हराया।
पहला मैच में टॉस जीतकर ट्रस्ट क्लास क्रिकेट अकादमी ज्ञानपुर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा 29 रन (28 गेंद) और शुभम यादव ने 26 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवापुरी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 24 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। जवाब में उतरी सेवापुरी की टीम 85 रनों पर सिमट गई। वहीं दूसरे मुकाबले में प्रतीक-11 सेवा श्रम कॉलेज और फ्यूचर क्लास क्रिकेट क्लब के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला। प्रतीक-11 सेवाश्रम कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्यूचर क्लास क्रिकेट क्लब को 12 रनों से पराजित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें