सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जन देव महाराज का 420वां शहीदी दिवस 18 जून को मनाया जाएगा। शहीदों के सरताज अर्जन देव की याद में 40 दिनों तक अनवरत चल रहे सुखमणि पाठ का मंगलवार को समापन हुआ। रागी जत्थे ने सबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। बुधवार को शाम 7:30 बजे से गुरुद्वारा गुरुबाग में गुरु का दीवान सजेगा।
गुरुबाग और निचीबाग गुरुद्वारे में मंगलवार को संगत मत्था टेकने पहुंची। बाहर से आए रागी जत्थे ने गुरुवाणी-कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा गुरुबाग में 40 दिवसीय सुखमणि साहिब पाठ का समापन हुआ। यहां मुख्य ग्रंथी भाई रंजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे में शाम साढ़े सात बजे से कथावाचक अमृतसर के किशन सिंह ने गुरुवाणी के भावों से संगत को ओत-प्रोत कर दिया। इसके बाद दीवान सजा। रात दस बजे तक कुलविंदर सिंह सबद-कीर्तन किया। उन्होंने बताया कि शहीदी पर्व पर 18 जून को सुबह 11:30 से 12:30 बजे तक किशन सिंह का प्रवचन होगा। इसके बाद दो बजे तक कुलविंदर सिंह का सबद-कीर्तन होगा। गुरु का अटूट लंगर लगेगा। रंजीत सिंह ने बताया कि शहीदी दिवस पर ठंडे शर्बत का वितरण शहर भर में होगा। मुख्य ग्रंथी ने संगत से गुरुघर में आकर आशीष लें, गुरुवाणी को आत्मसात करें।