फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र कल्याण के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे गुरु तेगबहादुर

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत भारती के अखिल भारतीय महासचिव श्रीश देव पुजारी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले स्वाधीनता सेनानियों को सदा स्मरण करते रहना चाहिए। हमें संस्कृति के आधार पर संगठित होना होगा, सिख गुरुओं का भारतीय संस्कृति के संरक्षण में अतुलनीय योगदान है। गुरु तेगबहादुर ने हिंदुओं के संरक्षण के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया। मानव और राष्ट्र कल्याण के सदैव स्मरणीय रहेंगे।
विज्ञापन

वह बुधवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में श्री सद्गुुरु रामसिंह महाराज पीठ, तुलनात्मक धर्म दर्शन विभाग के तत्वावधान में भारतीय स्वाधीनता संग्राम संघर्ष की गाथा विषयक गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। आजादी का अमृत महोत्सव, चौरी चौरा महोत्सव, गुरु तेग बहादुर सिंह के 400वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण में सिख गुरुओं का अवदान निरेतर स्मरणीय है। इस दौरान मंजीत सिंह, प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी, प्रो. सुधाकर मिश्र, डॉ. रेणु द्विवेदी, प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो. रामपूजन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें