फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर: शहीदी दिवस...41 साल बाद जगतगंज गुरुद्वारे से निकली शोभायात्रा, छात्राओं ने भी किया शबद-कीर्तन

Mon, 24 Nov 2025 03:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में गुरुग्रंथ साहिब की सवारी गाड़ी फूलमालाओं एवं बिजली के झालरों आकर्षक सजी थी। संगत दर्शन कर रही थी। जगह-जगह स्वागत के साथ संगत को जलपान करा रहे थे। 
विज्ञापन
शहीदी शताब्दी दिवस पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Guru Tegh Bahadur Martyrdom Day: सिख धर्म के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को 41 साल बाद जगतगंज गुरुद्वारे से शोभायात्रा निकाली गई। पंज प्यारे की अगुवाई में संगत के मुख से गुरुवाणी की अनुगूंज होती रही। वहीं, गुरु के बलिदान की याद दिला रही थी।

विज्ञापन


रविवार की दोपहर गुरुद्वारे में संगत ने गुरुग्रंथ साहिब पर मत्था टेका। अरदास के बाद आगे पंज प्यारे घुड़सवार पर और पैदल चल रहे थे। उनकी अगुवाई में ठाट-बाट से शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं और पुरुष के अलावा गुरुनानक खालसा बालिका, इंग्लिश स्कूल की छात्राएं शबद-कीर्तन संग गुरुवाणी का पाठ करते हुए चल रही थीं।

शोभायात्रा लहुराबीर, पिपलानी कटरा, कबीरचौरा, मैदागिन चौराहा होते हुए गुरु तेगबहादुर की तपस्थली गुरुद्वारा बड़ीसंगत नीचीबाग शाम 6:30 बजे पहुंची। आरती और कीर्तन दरबार सजा। संगत ने गुरुग्रंथ साहिब पर मत्था टेका। रागी जत्था ने देर रात तक शबद कीर्तन से निहाल किया। 
विज्ञापन


गुरुग्रंथ साहिब की पालकी साहिब की भी आरती उतारी गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य ग्रंथी जगतार सिंह और रंजीत सिंह ने कहा कि गुरु तेगबहादुर महाराज खासकर कश्मीरी पंडितों और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया और उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। अपने बच्चों की भी शहादत दी। संगत ने अटूट लंगर छका। 

विज्ञापन

शोभायात्रा में सेवारत आस्थावान महिलाएं। - फोटो : संवाद
कल अमृतसर का रागी जत्था करेगा गुरुवाणी से निहाल
गुरु तेग बहादुर शहीदी शताब्दी दिवस पर 25 नवंबर को अमृतसर से रागी जत्था शबद-कीर्तन करेगा। जगतार सिंह ने बताया कि सुबह से दोपहर तक गुरुद्वारा नीचीबाग में और शाम को गुरुबाग गुरुद्वारे में शबद कीर्तन होगा। संगत मत्था टेकेगी और लंगर छकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें