फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय के गोबर से बने दीयों से मनेगी दिवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार दीपावली को खास बनाने की तैयारी डाक्टरों ने शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के आह्वान के बाद डॉक्टर इस दिवाली को गाय के गोबर से बने दीयों को जलाएंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से सदस्यों से इस बार गाय के गोबर से बने दीयों को जलाने की अपील की गई है।
विज्ञापन

जिस तेजी से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है, उसके सरंक्षण के लिए हर कोई अपने-अपने तरीके से जुटा है। ऐसे में प्रधानमंत्री ने भी लोगों से इसके लिए आगे आने की अपील की है। दीपावली नजदीक है। जाहिर है बड़ी संख्या में पटाखे जलाए जाएंगे, जिससे बड़ी मात्रा में प्रदूषण होगा। ऐसे में गाय के गोबर से बने दीयों को जलाने से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह सराहनीय पहल मानी जा रही है।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि स्थानीय स्तर पर इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से स्वीकृत संस्था को इसका आर्डर भी दिया गया है। सदस्यों से चाइनीज झालर की जगह गाय के गोबर से बने दीयों को जलाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

आजीविका मिशन की महिलाएं कर रहीं काम
दीया बनाने वाली संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि संस्था की ओर से सरकार के सहयोग से चलने वाली गोशालाओं से गोबर लेकर आजीविका मिशन के तहत काम करने वाली महिलाओं को इसमें लगाया गया है। आईएमए के आह्वान पर बड़ी संख्या में सदस्यों के ऑर्डर भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें