फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रिवाल्वर छीनने के दौरान चली गोली, बेटे को लगी, पिता गिरफ्तार; बेटों की इस बात से नाराज था आरोपी

Fri, 02 Oct 2026 06:40 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

भेलूपुर के ककरमत्ता स्थित लोहित रेजिडेंसी में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के दौरान पिता-पुत्र में मारपीट हो गई। रिवाल्वर छीनने के प्रयास में गोली चलने से 32 वर्षीय प्रवीण कुमार सिंह के दाहिने हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां हालत खतरे से बाहर है। पिता हिरासत में हैं।
विज्ञापन
घायल प्रवीण कुमार सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज स्थित लोहित रेजिडेंसी न्यू कॉलोनी में शुक्रवार को पिता-पुत्र के बीच हुए पारिवारिक विवाद के दौरान लाइसेंसी रिवॉल्वर की छीना-झपटी में अचानक गोली चल गई। गोली लगने से 32 वर्षीय प्रवीण कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोहित रेजिडेंसी न्यू कॉलोनी निवासी बिंदा सिंह और उनके 32 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार सिंह के बीच शुक्रवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी दौरान प्रवीण ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर अपने हाथ में ले ली

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

हथियार वापस लेने के दौरान पिता और पुत्र के बीच रिवॉल्वर को लेकर छीना-झपटी होने लगी। इसी बीच अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली प्रवीण के दाहिने हाथ में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल प्रवीण को देखकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर भेलूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला रिवॉल्वर की छीना-झपटी के दौरान अचानक गोली चलने का सामने आया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही विवाद की वास्तविक वजह और गोली चलने की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें