इलाहाबाद से वाराणसी के बाबतपुर फ्लाइट पकड़ने जा रहे बालीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर के ऊंज पहुंचने पर रविवार को उनकी कार की चेकिंग की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास करने वाले को सत्ता सौंपें।
अपर पुलिस अधीक्षक जियालाल यादव के नेतृत्व में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान कार को रोक लिया। जब पता चला कि कार में गुलशन ग्रोवर बैठे हैं तो आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने अभिनेता के साथ सेल्फी भी ली।
पत्रकारों के पहुंचने पर अभिनेता ने कहा कि यूपी का चुनाव है, विकास करने वाले को सत्ता सौंपें। कहा कि वह किसी के पक्ष में प्रचार नहीं कर रहे हैं। कहा कि मैं आचार संहिता का सम्मान करता हूं।
बताया कि वे इलाहाबाद में कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। 20 मिनट तक लोगों से मुखातिब होने के बाद वाराणसी निकल गए।