फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत पहुंचे बरेका, इंजन निर्माण को लेकर कही ये बात

Wed, 03 Apr 2024 03:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: बरेका कर्मशाला के हार्नेस सेक्शन में समर्पित रूप से कार्य कर रही महिला कर्मियों को देखकर राज्यपाल आचार्य देवव्रत काफी खुश हुए। उन्होंने इंजन निर्माण प्रक्रिया के संबंध में बात करते हुए महिला रेल कर्मियों की सराहना भी किया।
विज्ञापन
बनारस रेल इंजन कारखाना का भ्रमण करते राज्यपाल आचार्य देवव्रत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बनारस रेल इंजन कारखाना का भ्रमण किया। इस दौरान महाप्रबंधक बासुदेव पांडा ने बरेका कर्मशाला आगमन पर राज्यपाल का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने बरेका के न्यू लोको फ्रेम शॉप, ट्रक मशीन शॉप, लोको असेम्बली शॉप सहित अन्य विभिन्न शॉप का भ्रमण किया। उन्होंने महिला रेल कर्मियों को कार्य करते देख काफी आश्चशर्य व्यक्त किया।

विज्ञापन




भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने रेल इंजन की उत्पादन गतिविधियों, निर्माण सुविधाओं, बरेका में चल रही परियोजनाओं के साथ ही उत्पादन प्रक्रिया, अन्य तकनीकी विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। 
विज्ञापन


कर्मशाला भ्रमण के दौरान रेल इंजन निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करते हुए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने रेल से जुड़े अपनी अनुभवों को भी साझा किया।

महिलाकर्मियों के कार्यों की सराहना
उन्होंने बताया कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था में रेल की अहम भूमिका है। साथ ही उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 में रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित कुल 460 रेल इंजनों के विशाल लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए बरेका द्वारा 475 रेल इंजनों के निर्माण करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बरेका कर्मियों को बधाई दी। 
विज्ञापन


इस दौरान बरेका महिला बरेका कर्मी काफी उत्साहित दिखीं। इस अवसर पर बरेका के महाप्रबंधक बासुदेव पांडा, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस.के. श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय, मुख्य विद्युत इंजीनियर-लोको अरुण कुमार शर्मा, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर अनुज कटियार, जन सम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें