इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कीर्तिमान स्थापित करके वाराणसी के साढ़े छह साल के अर्जुन ने नया रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले ये रिकार्ड दो अलग-अलग देशों अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के तीरंदाजों के नाम था।
जिला तीरंदाजी संघ के सचिव डॉ अजय सिंह के बताया कि पहले राउंड में अर्जुन ने 18 मीटर की दूरी पर रखे 40 सेंटी मीटर के लक्ष्य को 48.63 सेकेंड में 10 तीरों लगातार भेदकर नया रिकार्ड बनाया।