फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी से राहत : नवरात्र के पहले दिन बिकीं 315 कारें-1020 बाइक, कई सेक्टरों में धन हुई धन की वर्षा

Tue, 23 Sep 2025 06:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

डीलर एसोसिएशन से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, जिले में सोमवार को तकरीबन 50 करोड़ की कारें और 70 करोड़ की बाइक की बिक्री हुई है। इसके अलावा इलेक्ट्राॅनिक्स में एसी, एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर आदि की तेजी से बिक्री हुई। 
विज्ञापन
जीएसटी से राहत के बाद शोरूम में कार खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी में छूट के बाद नवरात्र के पहले दिन ऑटोमोबाइल, रियल इस्टेट, हॉस्पिटैलिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई सेक्टरों में धन की वर्षा हुई। जिले में एक दिन में ही 315 कारें और 1020 बाइक की बिक्री हुई। श्राद्ध और जीएसटी कम होने की उम्मीद में सिंतबर के 20 दिनों में जितनी बाइक की बिक्री हुई थी, उससे कहीं ज्यादा एक दिन में बिक्री हुई है। वहीं, जिले में 226 लोगों ने एक दिन में जमीन की रजिस्ट्री भी कराई।
विज्ञापन


डीलर एसोसिएशन से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, जिले में सोमवार को तकरीबन 50 करोड़ की कारें और 70 करोड़ की बाइक की बिक्री हुई है। इसके अलावा इलेक्ट्राॅनिक्स में एसी, एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर आदि की तेजी से बिक्री हुई। काशिका शोरूम के मालिक अजीत उपाध्याय के मुताबिक, एक दिन में इलेक्ट्रॉनिक्स की पांच करोड़ की बिक्री हुई है। 

डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि गाड़ियों में वैगन आर और मारुति की ग्रैंड विटारा लोगों को ज्यादा पसंद आ रही हैं। वैगन आर की शुरुआती कीमत पहले 6.5 लाख रुपये थी। वहीं, जीएसटी कम होने के बाद इसकी कीमत छह लाख रुपये तक आ पहुंची। ग्रैंड विटारा 11 लाख रुपये तक बिकीं। जीएसटी कम होने के बाद इसकी कीमतों मेंं 60-70 हजार की गिरावट आई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा बाइक में एक्टिवा, हाेंडा शाइन, पैशन और बुलेट सबसे ज्यादा बिकीं। ऑटोमोबाइल सेक्टर में गाड़ियों की बुकिंग इतनी ज्यादा हो रही है कि कार के लिए 10 दिनों तक लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, बाइक के लिए लोगों को एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ रहा है। शोरूम मालिकों के मुताबिक इस बार नवरात्र और जीएसटी में छूट दोनों का कंबो पैक ग्राहकों को मिला है। 

सराफा बाजार में भी रही तेजी
नवरात्र के पहले दिन सराफा बाजार में भी तेजी रही। लोगों ने आगामी लग्न और त्योहारों को देखते हुए शुभ मुहूर्त में नवरात्र के पहले दिन गहनों की बुकिंग की। सराफा कारोबारियों का कहना है कि अभी सोने और चांदी के रेट और बढ़ेंगे। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के महामंत्री किशोर सेठ के मुताबिक, सोमवार को एक करोड़ के गहनों की बुकिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें