इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, कार, बाइक, खाने पीने की वस्तुएं, कृषि उपकरण, पठन-पाठन में उपयोग होने वाली वस्तुओं सहित अन्य चीजों के जीएसटी दरों में भारी कटौती की गई है। यह लाभ भविष्य में आम जन के खर्चों में कटौती में सहायक होगा। इस दौरान हंसराज विश्वकर्मा, प्रदीप अग्रहरि, पूनम मौर्या, धर्मेंद्र राय, विधायक सुनील पटेल, अदिति सिंह पटेल, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, शैलेंद्र मिश्रा रहे।
उधर, जीएसटी के दरों में भारी कटौती को लेकर सुरेश खन्ना ने भोजूबीर स्थित मिठाई की दुकान, विशाल मेगा मार्ट सहित प्रमुख प्रतिष्ठानों में जाकर जीएसटी पर चर्चा की। दुकानदारों को फायदे बताए।
कोषाधिकारी कार्यालय में मिली गंदगी
डीएम सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यालय परिसर व उसके भवनों, रिकॉर्ड रजिस्टर, दस्तावेज के रखरखाव, पटल सहायकों के कार्यों का सत्यापन किया।
कार्यालय में रखी बोरियों, संदूक, स्टांप पेपर और पुरानी कैश काउंटिंग मशीन और दीवार पर लगे अग्निशमन यंत्र को भी देखा। परिसर की सफाई, खराब वस्तुओं की नीलामी कराने और कमरों के सीलन से बचाने के उपाय करने व जालों की सफाई कराने के निर्देश सीटीओ को दिए। परिसर की सफाई उचित ढंग से नहीं होने, प्लास्टिक व जगह-जगह कूड़ा कबाड़ होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।