फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST Raid in UP: विरोध में कफन ओढ़कर सोए वाराणसी के व्यापारी, जीएसटी कार्यालय में किया प्रदर्शन

Mon, 12 Dec 2022 07:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जीएसटी की छापेमारी का वाराणसी में व्यापारी संगठनों ने एकत्रित होकर अनोखे ढंग से विरोध किया। जीएसटी कार्यालय में कफन लपेट कर सो गए। सांकेतिक रूप से लाश बन कर जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
जीएसटी कार्यालय के मुख्य द्वार पर सांकेतिक रूप से लाश बने व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जीएसटी की टीमों ने व्यापारियों की दुकानों पर छापा मारा है। इस कार्रवाई को लेकर प्रदेश भर के व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। सोमवार को वाराणसी में सभी व्यापारी संगठनों ने एकत्रित होकर ने जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई का अनोखे ढंग से विरोध किया। चेतगंज स्थित जीएसटी कार्यालय के मुख्य द्वार पर कफन ओढ़कर लेट गए। 

विज्ञापन


सांकेतिक रूप से लाश बन कर जमकर नारेबाजी की। विभागीय अधिकारियों पर दुर्व्यवहार और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। वहीं, यह भी कहा कि ये लोग व्यापारियों को प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं। व्यापारियों ने मांग करते हुए कहा कि अधीकारियों द्वारा व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। 

व्यापारियों के प्रतिष्ठान में क्यों जा रहे जीएसटी अधिकारी
अगर जल्द से जल्द जीएसटी छापेमारी को नहीं रोक गया तो विरोध को और भी उग्र करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा। यह सब छापेमारी, कार्रवाई और सर्वे सब कुछ अव्यवहारिक है। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने 100 से ज्यादा व्यापारियों के साथ जीएसटी विभाग के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब सारी व्यवस्था ऑनलाइन है तो जीएसटी अधिकारी व्यापारियों के प्रतिष्ठान में क्यों जा रहे हैं। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र से मांग उठाई कि मंत्री स्तर की कमेटी गठित करके जांच कराएं। जिससे व्यापारियों से दहशत और भय का माहौल खत्म हो। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें