फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capsule Course: कैप्सूल कोर्स से ट्रेनों में अपराध पर लगाम लगाएगी जीआरपी, तीन दिन में सिखाए जाएंगे तौर तरीके

Wed, 25 Jun 2025 12:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: प्रयागराज अनुभाग जीआरपी के तहत वाराणसी कैंट, पीडीडीयूनगर, जौनपुर, मिर्जापुर थानों के कर्मियों को ट्रेनों में अपराध पर लगाम लगाने के लिए कैप्सूल कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों में अपराध पर लगाम लगाने, घटना पर पीड़ित यात्रियों की सहायता समेत अन्य कई बिंदुओं पर जीआरपी कर्मियों को कैप्सूल कोर्स के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। 50-50 बैच में जीआरपी कर्मियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तहत अपराध से बचाव के तौर तरीके भी सिखाएं जाएंगे। 

विज्ञापन


प्रयागराज अनुभाग जीआरपी के तहत वाराणसी कैंट, पीडीडीयूनगर , जौनपुर, मिर्जापुर थानों के कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जाना है। दिल्ली-हावड़ा रूट समेत अन्य रूटों पर लंबी दूरी ट्रेनों में होने वाली चोरी, लूट, छेड़खानी समेत मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जीआरपी को प्रशिक्षित किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: ट्रेनिंग के बाद प्रदेश के हर थाने पर तैनात होंगे 25 सिपाही, डीजीपी राजीव कृष्ण ने कही ये बात
विज्ञापन


प्रयागराज में शुरुआत हो चुकी है। सिविल से आने वाले पुलिसकर्मियों को रेलवे में होने वाले अपराध के तरीकों का ज्ञान नहीं होता है। कैप्सूल कोर्स में रेलवे के अपराधों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।  
विज्ञापन


सिविल से जीआरपी में आने वाले पुलिसकर्मियों को कैप्सूल कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन दिन का यह प्रशिक्षण पुलिस लाइन प्रयागराज में होगा। प्रयागराज अनुभाग के तहत वाराणसी कैंट और पीडीडीयूनगर, जौनपुर, मिर्जापुर जीआरपी थाने आते हैं। -कुंवर प्रभात सिंह, सीओ जीआरपी, वाराणसी कैंट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें