कैंट स्टेशन प्लेटफार्म संख्या एक पर जाने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार स्थित पूछताछ केंद्र के पास रिवर्स काउंटडाउन डिजिटल क्लॉक बुधवार को लगाई गई। इस क्लॉक से पता चल सकेगा कि स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग में कितना समय बचा है और कितना काम हुआ है। स्टेशन डायरेक्टर गौरव दीक्षित ने बताया कि 31 मार्च तक काम पूरा करने का लक्ष्य है।