कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत कुमार सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव ने बताया कि होली के मद्देनजर चेकिंग के दौरान रवि कुमार को प्लेटफार्म संख्या 7 से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के 90 मोबाइल बरामद हुए। इसमें अधिकतर मोबाइल महाकुंभ मेला से चोरी किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
दो हजार में खरीदा था एक मोबाइल
जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम की पूछताछ में आरोपी रवि ने बताया कि वह महाकुंभ में चोरी की मोबाइल खरीदा है। कुछ चोरी भी किए हैं। एक मोबाइल दो हजार रुपये में खरीदा था। यह सभी मोबाइल को पश्चिम बंगाल में बेचने के लिए निकला था। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव, दरोगा राज बहादुर यादव, अश्विनी आदि रहे।