फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाल के स्टेज पर चढ़ा दूल्हे का पारा, वरमाला तोड़कर फेंका, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Tue, 19 Jun 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में बारात आई तो व्यवस्था ठीक न होने की बात कहकर दूल्हा नाराज हो गया। लोगों के समझाने-बुझाने पर किसी तरह से तैयार तो हुआ, लेकिन जयमाल के समय स्टेज पर आते ही लड़की को गालियां देने लगा।
विज्ञापन


लड़की ने वरमाला पहनाई तो उसको तोड़कर फेंक दिया और स्टेज से उतर गया। दूल्हे की की इस हरकत से हड़कंप मच गया। घरातियों ने समझाने की कोशिश की तो वह और गुस्सा करने लगा। माहौल को देखकर गांव के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया।

सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस और नायब दरोगा दीदारगंज भी मौके पर पहुंचे। सुलह समझौता कराना चाहा, लेकिन लड़की ने लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया। बिना शादी किए ही बारात बैरंग वापस चली गई। घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घटी।
विज्ञापन


यहां एक ग्रामीण की लड़की की शादी अहरौला थाना क्षेत्र के शेर अली फत्तेपुर गांव के चंद्रमोहन पुत्र राम पलट के पुत्र से तय हुई थी। रविवार की शाम बारात आई तो व्यवस्था ठीक न होने की बात कहकर लड़का नाराज हो गया। अतंतः शादी नहीं हुई और बारात बैरंग वापस लौट गई। 
विज्ञापन

डीजे को लेकर मारपीट, दूल्हे का भाई घायल


मिर्जापुर जिले के  सरैया सिंकदरपुर में डीजे बजाने को लेकर बारातियों और गांव के कुछ लोगों के बीच हुई मारपीट में दूल्हे का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से उसकी हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।  

सरैया सिंकदरपुर में रविवार की रात खंझाटी बिंद की पुत्री की शादी थी। बारात अहरौरा थाना क्षेत्र के टकही गांव र्से आई थी। जलपान करने के बाद बाराती डीजे की धुन पर थिरकते हुए जा रहे थे। रास्ते में डीजे की तेज आवास से गांव के कुछ लोगों के दरवाजे पर बंधे मवेशी बिदक गए। पशुपालकों ने बारातियों से डीजे बंद करने के लिए कहा। इस दौरान बारातियों व गांव वालों के बीच कहासुनी हुई।

तभी मौके पर पहुंचा दूल्हे के भाई राजकुमार ने डीजे बंद कराने के साथ लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद बारात आगे बढ़ी। कुछ देर बाद गांव के कुछ लोग दूल्हे के भाई को किसी बहाने से बुला उसकी जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में लड़की पक्ष के लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। दूल्हे के भाई की हालत गंभीर होने के कारण रविवार को विवाह नहीं हुआ। राजकुमार की हालत में सुधार होने की खबर मिलने के बाद सोमवार की सुबह शादी संपन्न हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें