फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चुनरी पुरानी होने पर टूटा रिश्ता, बिना दुल्हन के वापस लौटा दूल्हा

Thu, 10 Dec 2020 04:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में चुनरी पुरानी होने और दूल्हा पक्ष द्वारा तागपाट न लाने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बनाकर तिलक में दिए पैसे और खर्च की मांग करने लगे। इस बीच किसी ने थाने में सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर दूल्हा पक्ष ने कुछ पैसे दिए और बाकी के रुपये वापस करने के लिए और वक्त मांगा। इन सबके बीच 150 किमी से आई बरात बिना दुल्हन के वापस लौटी।

विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात को प्रतापगढ़ से एक बरात आई थी। बरातियों के स्वागत के बाद द्वारपूजा, जयमाल की रस्म अदा हुई। जब मंडल में वर पक्ष चढ़ावा लेकर गया तो उसमें तागपाट न होने और चुनरी पुरानी होने पर दुल्हन पक्ष ने ऐतराज जताया।


इस पर दोनों पक्ष में विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने वर पक्ष के लोगों को बंधक बनाकर अपने खर्चे व तिलक आदि का सामान मांगने लगे। गुरुवार को सुबह पांच बजे कुछ बराती जिगना थाने आए और घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बने लोगों को मुक्त करवाया और थाने लाकर समझौता कराने में जुट गई, लेकिन मामला बन नहीं सका। इसके बाद पंचायत शुरू हुई। वर पक्ष से एक लाख 10 हजार रुपये व तिलक का सामान वापस करने की मांग की गई।

वरपक्ष द्वारा 30 हजार रुपये नगद देकर 80 हजार रुपये व तिलक का सामान देने के लिए मौका मांगा गया। पंचायत द्वारा यह भी तय किया गया कि जो भी जेवरात व कपड़ा वरपक्ष लाया था, वह कन्या पक्ष के पास रहेगा। वैचारिक विवाद के कारण शादी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

150 किमी दूर से बारात लेकर आया दूल्हा बिना दुल्हन के ही वापस चला गया। तागपाट व पुरानी चुनरी के चलते विवाह न होना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों मे वैचारिक सहमति न बन पाने के कारण शादी नहीं हो पाई। लोग समझौता करके अपने-अपने खर्च का हिसाब करके चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें