फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने पहुंचे दूल्हे की हो रही थी द्वार पूजा, पुलिस ने लिया हिरासत में, ये है मामला

Sat, 27 Apr 2019 04:01 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया में शादी की रस्म के दौरान अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई। दूल्हा शादी करने के लिए बरात लेकर ससुराल पहुंचा, तभी पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले कर थाने चली गई। 

विज्ञापन


बलिया के सहतवार क्षेत्र के सुअरहां गांव में द्वार पूजा के समय पुलिस ने जाकर शादी को रोक दिया। दूल्हे को बिना शादी किए ही उसी रात पुलिस थाने उठा लाई। इस घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा रही।

बताया जा रहा है कि बिहार के नवाडेरा डुमराव निवासी किसुनदेव यादव ने सहतवार थाने में तहरीर दी थी कि हमारी लड़की मुन्नी की शादी 20 मई 2005 को बक्सर जिला के छोटकी बसौली निवासी दिनेश यादव पुत्र लल्लन यादव के साथ हुई थी। बेटी मायके में रहती है। पता चला कि दिनेश दूसरी शादी कर रहा है तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आनन-फानन पुलिस के लड़की के दरवाजे पर पहुंची तो देखा कि द्वार पूजा की रस्म चल रही है। किसी तरह द्वार पूजा की रस्म पूरी हुई। उसके बाद पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। वहीं लड़के वालों का कहना है कि लड़की विक्षिप्त है। वहीं, लड़की के पिता का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें