फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में बना हरा प्रकाश देने वाला तत्व: बढ़ेगी LED स्क्रीन की लाइफ, बिजली की खपत भी घटेगी; जानें खास

Sun, 19 Oct 2025 06:19 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Research in BHU: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के शोध छात्र ने सराहनीय रिसर्च किया है। इसके लिए आईआईएसईआर में सम्मानित भी हो चुका है। इस रासायनिक तत्व से काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
बीएचयू के छात्र सुमित मोदनवाल ने किया शोध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में एक ऐसा रासायनिक तत्व तैयार किया गया है जो कि एलईडी टीवी की लाइफ बढ़ा सकता है। साथ ही बिजली की खपत भी घटेगी। वहीं टैग के रूप में नकली उत्पादों का पता लगाया जा सकता है। बीएचयू के प्रो. हिदयेश मिश्रा के निर्देशन में शोध छात्र सुमित मोदनवाल ने लैंथनम नियोबेट का एक फास्फोर बनाया है। 

विज्ञापन


इस पर यूवी और नियर इंफ्रारेड लाइट प्रकाश पड़ते ही बेहद तेज हरा प्रकाश निकलता है। इस फास्फोर से बनी एलईडी ज्यादा चमकदार होती है जो कि जल्दी खराब नहीं होती। यह सामग्री भविष्य में डिस्प्ले पैनल, ट्रैकिंग लाइट्स, बायो इमेजिंग और ऑप्टो इलेट्रॉनिक डिवाइसेज में बड़े पैमाने पर उपयोगी हो सकती है।

बीएचयू स्थित भौतिक विज्ञान विभाग में हुआ ये रिसर्च जर्नल ऑफ अलॉयज एंड कंपाउंड्स और एसीएस एप्लाइड ऑप्टिकल मटेरियल्स जैसी अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में छप चुका है। इसके लिए सुमित को बीएचयू और आईआईएसईआर में सम्मानित भी किया जा चुका है। सुमित ने बताया कि ये तकनीक नकली उत्पादों की पहचान में उपयोगी है। क्योंकि दवाइयों, दस्तावेजों, मुद्रा या उत्पाद पैकेजिंग पर गोपनीय सुरक्षा मार्किंग टैग के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौर ऊर्जा की दक्षता बढ़ाएगी तकनीक
यह तकनीक सूर्य की अदृश्य अवरक्त किरणों को दृश्य प्रकाश में बदलता है। इसे सिलिकॉन सोलर सेल्स में क्वांटम कटिंग लेयर के तौर पर इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इससे पैनल में सौर ऊर्जा की शक्ति में बढ़ोतरी होती है। यह तकनीक पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल, ऊर्जा दक्ष और मेक इन इंडिया के अनुसार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें