पक्के महाल के ब्रह्मनाल और आसपास के इलाके में ढाई दशक से पेयजल की समस्या से जूझ रहे नागरिकों को जल्द निजात मिलेगी। बुधवार को ब्रह्मनाल सब्जीमंडी में ट्यूबवेल लगाने के लिए भूमि पूजन किया गया। 20 लाख रुपये की लागत से लगने वाले इस ट्यूबवेल से ब्रह्मनाल, मणिकर्णिका घाट, गढ़वासी टोला इलाके के छह सौ भवनों को जलापूर्ति की जाएगी।
पक्के महाल के इन इलाकों में गर्मी के दिनों में काफी फजीहत उठानी पड़ती थी। यह समस्या लगभग ढाई दशक से चली आ रही थी। अमर उजाला ने पक्के महाल में पेयजल संकट की समस्या उठाई थी। अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए गढ़वासी टोला के कांग्रेस पार्षद दिलीप यादव ने नगर निगम सदन की बैठक में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया था। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने पक्के महाल में पेयजल संकट के समाधान के लिए ट्यूबवेल लगाने की योजना बनाई। क्षेत्र के पार्षद दिलीप यादव ने बुधवार को भूमि पूजन किया।
उन्होंने बताया कि इस मिनी ट्यूबवेल से इलाके के 600 भवनों को आसनी से पानी मिल सकेगा।