फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना : कम होने लगा  मौत का ग्राफ , 942 संक्रमित मिले, चार की जान गई

Sun, 09 May 2021 12:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सेंट्रल जेल में छह, जिला जेल में चार, नीचीबाग डाकघर में पांच संक्रमित, शनिवार को 9226 सैंपलों की रिपोर्ट आई, 1447 होम आइसोलेशन में स्वस्थ, 121 अस्पताल से डिस्चार्ज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ ही अब मौत का ग्राफ भी कम होने लगा है। पहले जहां एक दिन में 8 से 10 मौत हो रही थी। वहीं, दो दिन से 4-4 मौत हुई है। शनिवार को 9226 सैंपलों की रिपोर्ट आई। 942 संक्रमित मिले हैं। जबकि चार मरीजों की मौत हुई है। अप्रैल में रोजाना 1500 से 2000 मरीज मिल रहे थे। अब इस संख्या में भी कमी आई है।

विज्ञापन


शनिवार को सेंट्रल जेल में छह और जिला जेल में चार कैदियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा राजघाट में 10,  मेहंदी गंज में 10, पत्रकारपुरम में 5 और नीचीबाग पोस्ट ऑफिस में 5 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा महमूरगंज में 12, बीएचयू , शिवपुर , पांडेपुर, लहुराबीर सहित अलग-अलग जगहों में लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

अब तक 633 की मौत
जिले में अब खुल संक्रमितों की संख्या 74, 043 हो गई है। शनिवार को होम आइसोलेशन में 1447 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। वहीं, 121 अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 61,763 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, 633 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल, 11,647 एक्टिव मरीज हैं।

यहां पर हुई मौत
अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती करसड़ा निवासी 70 वर्षीय पुरुष, सारनाथ निवासी 63 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। इसके अलावा  बीएचयू में भर्ती लंका निवासी निवासी 43 वर्षीय पुरुष, ईएसआईसी में भर्ती 65 वर्षीय सिंधौरा निवासी महिला ने भी कोरोना से दम तोड़ दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें