वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में आवास और उनके अस्पताल तक पहुंचाने में एंबुलेंस चालकों की मनमानी अब नहीं चलने पाएगी। जिस तरह से एंबुलेंस चालक मनमानी वसूली लोगों से कर रहे थे, उसको देखते हुए जिला प्रशासन ने एंबुलेंस का किराया निर्धारित कर दिया है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि आए दिन मरीजों के परिजन एंबुलेंस के किराए को लेकर शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोविड मरीजों के लिए बिना ऑक्सीजन एंबुलेंस अब 20 किलोमीटर तक 1500 रुपये, इसके बाद 15 रुपये प्रति किलोमीटर, ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस के लिए 20 किलोमीटर तक 2000 और उसके बाद 20 रुपये प्रति किलोमीटर और वेटिंलेटर वाले एंबुलेंस में 20 किलोमीटर दूरी के लिए 4000 और उसके बाद 25 किलोमीटर प्रति दर से लिया जा सकेगा।