फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में हुए स्वागत की चर्चा फ्रांस के हर घर में होगी : पीएम मोदी

Tue, 13 Mar 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस आए पीएम मोदी ने डीरेका में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि काशीवासियों ने इमैनुएल मैक्रों का पलक पांवड़े बिछाकर ऐसा स्वागत किया है कि फ्रांस के हर घर में चर्चा होगी कि उनके राष्ट्रपति का काशी में बड़ा स्वागत हुआ है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा की गाड़ी तेज न चलाते तो शायद अभिवादन यात्रा खत्म होने में और समय लग जाता। फ्रांस और भारत मिलकर सूर्य शक्ति के जरिए बड़ा बदलाव करेंगे।

आने वाले दिनों में घर की छतों पर लोग सोलर पैनल लगाएंगे और उसकी ऊर्जा से खाना बनाएंगे। क्लीन कुकिंग के जरिए आने वाले दिनों में गैस की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पीएम ने कहा कि काशी आने पर दूसरा घर डीरेका होता है। काशी की औद्योगिक पहचान डीरेका से होती है। यहां कई योजनाएं आएंगी। लोगों को रोजगार मिलेंगे। अभी होली का त्योहार मनाया। गरीब परिवारों को आवास देने के बाद कहा कि अब आवास मिल गया बच्चों को पढ़ाओ। 
विज्ञापन

आयुष्मान भव से 50 करोड़ गरीबों के इलाज 

अभिवादन करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में आयुष्मान भव के जरिए गरीबों को पांच लाख रुपये तक इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बीमा कंपनियों को साथ लेकर 10 करोड़ गरीब परिवार यानी 50 करोड़ लोगों को अस्पतालों में इलाज मिलेगा।

उनका पांच लाख रुपये तक का इलाज का खर्च सरकार देगी। अस्पताल बढ़ेंगे तो रोजगार मिलेंगे। सोमवार को डीरेका में आयोजित महिला सशक्तिकरण समारोह में पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण मिशन (पीएमपीएम) के जरिए 16 साल तक की बच्चियों को पोषित किया जाएगा ताकि आगे उनकी शादी हो तो स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकें। पीएम ने कहा कि पुरानी सरकार ने काम नहीं किया। योगी सरकार ने मिशन मोड में आकर काम कराया।

छह माह के भीतर पांच हजार से अधिक लोगों को आवास दिया। विपक्षी लोग कचरा महोत्सव की भी आलोचना करेंगे। मोदी को कुछ नहीं मिला तो कचरा महोत्सव कर रहे हैं। कबाड़ को भी जुगाड़ करने को जनांदोलन बनाने की जरूरत है। बच्चों ने खाली डिब्बों से संगीत निकाला।

खराब से खराब चीजों से उत्तम से उत्तम चीज बनाई ताकि उनका इस्तेमाल हो। उन्होंने कहा कि काशी में काफी बदलाव आए हैं। कुछ छोटे पर महत्वपूर्ण कदमों ने लोगों को राहत दी है। बिजली के तारों के संजाल से मुक्ति दिलाने के लिए उन्हें अंडरग्राउंड किया गया है। यहां की शानोशौकत भी बढ़ी है।

धान की खरीदारी चार गुना हुई है। पर्यावरण के मोर्चे पर सजग होने की जरूरत है। स्वच्छ वातावरण होगा तो दुनिया भर से लोग यहां आने को लालायित रहेंगे। 
विज्ञापन

काशीवासियों को 774.59 करोड़ की सौगात 

आवास की चाबी देते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशीवासियों को 774.59 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। डीरेका में 718.87 करोड़ रुपये की 19 योजनाओं का शिलान्यास किया और 55.72 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया।

पीएम का स्वागत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश और काशी में हो रहे विकास के बारे में बताया। डीरेका में कचरे से बने सजावटी सामान की प्रदर्शनी देखी।

डीरेका में आयोजित समारोह में पीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी गीता को दी और जयापुर की सुनीता वर्मा को स्वयं सहायता समूह का प्रमाण पत्र दिया।  इसके अलावा उज्ज्वला योजना, पावरलूम अनुदान, खादी ग्रामोद्योग अनुदान आदि योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण पत्र दिए।

सावित्री को अंत्योदय आजीविका योजना के तहत वाहन की चाबी दी। मंच पर पीएम के साथ रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री महेंद्र सिंह, महापौर मृदुला जायसवाल मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें