बनारस समेत छह जिलों में 3.20 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
- फोटो : फाइल फोटो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध कॉलेजों में स्नातक की वार्षिक परीक्षाएं नौ मार्च से शुरू होंगी। बनारस समेत छह जिलों में होने वाली परीक्षा में इस बार करीब 3.20 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विश्वविद्यालय की ओर से जल्द ही परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। नौ मार्च से आठ मई तक चलने वाली परीक्षा में सबसे अधिक बलिया जिले में 97,690 परीक्षार्थी इस बार बैठेंगे जबकि भदोही में सबसे कम 17,394 परीक्षार्थियों का नाम शामिल हैं।
परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश ने बताया कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी कापियों के वितरण और जमा करने की व्यवस्था जिलेवार बने नोडल सेंटर से होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची जल्द ही फाइनल हो जाएगी।
इधर, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शोध प्रवेश परीक्षा 21 फरवरी को होगी। उपकुलसचिव ने बताया कि दो पाली(सुबह 11 से 1 बजे और दोपहर 2 से 4 बजे तक) में होने वाली परीक्षा की पहली पाली में शोध प्रविधि और दूसरी पाली में संबंधित विषय की परीक्षा होगी। संबंधित अभ्यर्थी दस फरवरी से वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।