फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल रोकने के लिए राज्यपाल सक्रिय

Thu, 25 Feb 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजभवन से पत्र आने के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन पत्र का जवाब देने में जुट गया है। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से शैक्षणिक कैलेंडर के साथ परीक्षा की समय सारिणी भी उपलब्ध कराने को कहा है। ताकि परीक्षा में नकल रोकने के लिए उड़ाका दल का गठन किया जा सके।
विज्ञापन

राज्यपाल नाईक ने पत्र में लिखा है कि उड़ाका दल के गठन में किसी प्रकार की समस्या आती है तो जिला प्रशासन से सहयोग लेकर परीक्षा में नकल न होने दिया जाए। मालूम हो कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षा इस बार एक मार्च से शुरू हो रही है। समय सारिणी जारी हो चुकी है और परीक्षा की तैयारी भी अंतिम चरण में है। काशी विद्यापीठ के चीफ प्राक्टर प्रो. योगेंद्र सिंह ने बताया कि उड़ाका दल का गठन जल्द हो जायेगा। पिछले साल की तरह इस बार भी परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जायेगी। उड़ाका दल के सदस्यों को कैमरा भी उपलब्ध कराया जायेगा। प्रत्येक दिन उड़ाका दल के सदस्यों को अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय में जमा करानी होगी। काशी विद्यापीठ से संबद्ध कालेजों की संबद्धता छह जिलों तक है इसलिए सदस्यों को वाहन भी दिए जायेंगे। दूसरी ओर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 25 अप्रैल से वार्षिक परीक्षा प्रस्तावित है। विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेज देश भर में हैं। ऐसे में सभी जगहों पर उड़ाका दल भेजना संभव नहीं हो पाता है। इसलिए अनेक राज्यों के जिलाधिकारी व एसएसपी को पत्र लिखकर नकलचियों पर कार्रवाई की मांग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें