राज्य स्तर पर कराई जाने वाली रैंकिंग में तीन मुख्य बिंदुओं पर कॉलेज को आवेदन करना होता है। इसमें टीचिंग, लर्निंग एंड रिसोर्स के तहत फेकल्टी क्वालिटी एंड इंगेजमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर क्वालिटी, एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी और इग्जामिनेशन एंड इवैल्युएशन एक्टिविटी के आधार पर आवेदन होता है। दूसरा मुख्य बिंदु प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, रिसर्च प्रोडक्टिविटी और महत्ता है। इसमें लैब प्रोजेक्ट, रिसर्च पब्लिकेशन और वर्कशॉप व सेमिनार शामिल है। तीसरा बिंदु डिप्लोमा आउटकम है। इसमें डिप्लोमा रेट, कैंपस-प्लेसमेंट और स्टार्टअप और इनोवेशन शामिल है। इन बिंदुओं पर कॉलेज ने फिर आवेदन किया है।
राजकीय महिला पाॅलिटेक्निक में पंजीकृत हैं 800 छात्राएं
वाराणसी के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में मौजूदा समय में 800 छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें चार ट्रेड में पढ़ाई होती है। इसमें इलेक्ट्रीशियन, आईटी, फैशन डिजाइनिंग एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी और टेक्सटाइल डिजाइनिंग शामिल हैं।
प्रदेश स्तर पर जारी एसआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार मिर्जापुर का 20वां, जौनपुर का 37वां, आजमगढ़ का 45वां, चंदौली का 72वां, सोनभद्र का 82वां, मऊ का 92वां, बलिया का 94वां और वाराणसी का सबसे खराब 111वां स्थान है।
क्या बोले अधिकारी
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की एसआईआरएफ रैंकिंग पिछली बार काफी पीछे थी। इस बार फरवरी में जारी होने वाली रैंकिंग के लिए सभी मानकों पर काम हुआ है। इस बार छात्राओं का रिजल्ट भी अच्छा रहा है। कॉलेज को टॉप 5 में लाने का प्रयास है। -पीके सिंह, प्रधानाचार्य