फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में चार लाख लोगों को रोजगार देगी सरकार

Thu, 09 Jun 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एमएसएमई सचिव केके जालान।
विज्ञापन
पूर्वांचल में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मुहैया कराने की जमीन तैयार होने लगी है। इसी सिलसिले में सचिव एमएसएमई केके जालान ने बुधवार को वाराणसी दौरा किया। उन्होंने विभिन्न क्लस्टरों का दौरा किया। उद्यमियों से मुलाकात की तथा उनकी जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने खादी से जुड़ी संस्थाओं की क्लास भी ली। केके जालान ने कहा कि उनका लक्ष्य नए वित्तीय वर्ष में चार लाख नए लोगों को रोजगार प्रदान करना है। बताया कि खादी की ब्रांडिंग, मार्केटिंग और डिजाइनिंग पर विशेष फोकस किया गया है।  
विज्ञापन
उन्होंने बनारस बीड्स का क्लस्टर देखा। लोहता में भी बुनकरी कंपनी गए। उद्यमियों राजेश भाटिया, अनुपम देवा से मुलाकात की और उनसे आ रही दिक्कतों के बारे में जाना। उद्योग विकास को लेकर उन्होंने प्रस्तुतिकरण बनाकर भेजने के निर्देश भी दिए। भारत सरकार की स्कीम आईएसओ 9000, 14000, बार कोड, आईपीआर, बिजनेस इंटोग्रेटर, लीड मैनुफेक्चरिंग की स्थिति और आ रही समस्याओं पर भी फीडबैक लिया।
  उन्होंने कहा कि खादी बनाने की जिम्मेदारी केवल संस्थाओं पर ही नहीं होगी। इसका उत्पादन बाकायदा उद्यम लगा कर किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए दिल्ली सहित कई शहरों में बैठक शुरू हो गई है। इसके चलते जहां उत्पादन में बढ़ोतरी होगी तो वहीं गुणवत्ता में निखार आएगा। खादी की पहचान को सशक्त बनाने के लिए यह कदम उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें