कोरोना काल में हुए पंचायत चुनाव में निर्वाचन ड्यूटी के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी संक्रमण के शिकार हुए। इनमें से बहुत से लोगों ने जिंदगी की जंग जीत ली तो, कुछ लोग इतने भाग्यशाली नहीं रहे। रविवार को वाराणसी खंड स्नातक विधायक आशुतोष सिन्हा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों के आश्रितों से मिलने उनके घर पहुंचे।
परिवार वालों से मुलाकात करने के दौरान शशांक कुमार पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने उनके जीवन यापन के लिए नौकरी के साथ ही एक करोड़ का मुआवजा और ग्रेच्युटी की सरकार से मांग की है। जिसको पूरा कराने के लिए हमारा संगठन एमएलसी के साथ मिलकर हर तरह का संघर्ष करेगा। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि वो राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांगों का समर्थन करते हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखने के साथ विधानसभा में उठाएंगे।