फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शासन का आदेश, एयरपोर्ट से स्टेडियम तक पूरा करें आठ सड़कों का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए करीब 352.95 करोड़ रुपये की लागत से आठ बड़े निर्माण और चौड़ीकरण कार्य प्रस्तावित हैं। शासन ने इन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। इनमें बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच मार्ग से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम कनेक्टिविटी, चोलापुर बाजार, फूलपुर-सिंधोरा मार्ग और सेवापुरी के नहर पटरी मार्ग तक कई अहम परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

सेवापुरी क्षेत्र में रिंग रोड फेज-2 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तक पहुंच मार्ग का निर्माण भी प्रस्तावित है। करीब 10831.48 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना से क्रिकेट स्टेडियम तक पहुंच आसान होगी। साथ ही आसपास के गांवों और रिंग रोड क्षेत्र में यातायात का दबाव भी कम होगा। बड़े आयोजनों के दौरान लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
पिंडरा क्षेत्र में बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच मार्ग को छह लेन में चौड़ा और सुदृढ़ किया जाएगा। कछवा से कपसेठी होते हुए बाबतपुर मार्ग तक 0.97 किलोमीटर हिस्से पर करीब 6357.56 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। अजगरा विधानसभा क्षेत्र में चोलापुर बाजार से विकास खंड तक चार लेन सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। लगभग 7575.39 लाख रुपये की इस परियोजना से चोलापुर बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या कम होगी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

पिंडरा क्षेत्र के फूलपुर-सिंधोरा मार्ग का भी चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। 13.9 किलोमीटर लंबे इस कार्य पर करीब 3762.26 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। बड़ागांव ब्लॉक के साधोगंज-भीटी-दादूपुर-महिमापुर होते हुए चौरहटापुर तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य भी कराया जाएगा। 9.6 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 2434.78 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे गांवों के बीच आवागमन तेज होगा और स्कूली बच्चों व मरीजों को राहत मिलेगी। इसके अलावा मंगारी से कर्मी गांव तक नए मार्ग का निर्माण, रमना-नरोटमपुर मार्ग का चौड़ीकरण और सेवापुरी क्षेत्र में ज्ञानपुर मुख्य नहर की पटरी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य भी शामिल है। ज्ञानपुर नहर पटरी मार्ग के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को वैकल्पिक संपर्क मार्ग मिलेगा और बारिश के दौरान आवागमन की समस्या कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें