गोपीगंज नगर में गोवर्धन पूजा के लिए सजी पुजा वेदी। संवाद
जिले भर में मंगलवार को गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने शुभ मुहूर्त में गोवर्धन का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिरों में पूजन के बाद शाम को अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया। महिलाएं थाली में लाई, मिठाई आदि सजाकर पूजा स्थल पर पहुंची और एकजुट होकर गोधन कथा सुनी। इसके बाद मूसल से गोधन की कुटाई की।
आचार्य शरद पांडेय गोवर्धन का पूजन प्रतिपदा तिथि में किया जाता है। गोवर्धन का पूजन गोधूलि बेला में करना शुभ माना जाता है।
शाम पांच बजे से शुभ मुहूर्त में गोवर्धन का पूजन किया। गोपीगंज नगर में सोनिया तालाब स्थित राधा कृष्ण मंदिर में देर रात तक चले गोवर्धन पूजा में प्रतीकात्मक रूप से गोवर्धन बनाकर उनका पूजन किया गया। पूजन सामाग्री के साथ पहुंची महिलाएं मंगलगीत गाते हुए विधि विधान पूर्वक पूजन किया।
बताया जाता है कि दीपावली के बाद मनाए जाने वाले पर्व गोवर्धन पूजा का भारतीय संस्कृति में अत्यधिक महत्व है। इस दौरान भव्य झांकी सजा कर प्रसाद चढ़ाया गया। इसके अलावा ज्ञानपुर के घोपइला माता मंदिर, हरिहरनाथ मंदिर समेत सेमराध, सीतामढ़ी, सुरियावां, औराई आदि जगहों पर महिलाओं श्रद्धापूर्वक गोवर्धन पूजन किया।
पूजा स्थल पर जुटी महिलाओं ने एकजुट होकर महिलाओं ने गोधन गीत गाया। वहीं गोवर्धन पूजा की कथा सुनी। इसके बाद सामूहिक रूप से मूसल से गोधन की कुटाई की।